उत्तर प्रदेश: रमजान है प्रदेश का सबसे कम कद का युवक, 24 की उम्र में सिर्फ 25 इंच की हाइट

By: Pinki Sun, 18 July 2021 10:37:22

उत्तर प्रदेश: रमजान है प्रदेश का सबसे कम कद का युवक, 24 की उम्र में सिर्फ 25 इंच की हाइट

उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाले रमजान अली की उम्र तो बढ़ गई लेकिन लंबाई ने साथ नहीं दिया। 24 वर्ष की उम्र में रमजान अली की लंबाई सिर्फ 25 इंच है। कम लंबाई की वजह से लोग उसे 3-4 साल का बच्चा समझते है। वो अधिकतर अपने मां-बाप की गोद में घुमते है। उसके पिता ने सरकार से उसके रहने व खाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

जिले के जामो थाना क्षेत्र पूरे सुब्बा पांडे रेसी गांव का यह मामला है। यहां के निवासी सिराज अली के घर 1 जनवरी 1997 को बेटे का जन्म हुआ। परिजनों ने बेटे का नाम रमजान अली रखा। धीरे-धीरे करके रमजान अली 5 साल का हुआ लेकिन लंबाई कुछ खास नही बढ़ी। हालांकि, घरवालों ने भी उस वक्त इस बात पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया। वह 10 साल का हुआ, फिर 20 साल का और आज 24 साल का हो चुका है। फिर भी उसकी लंबाई सिर्फ 25 इंच तक ही रह गई। रमजान अली का आधार कार्ड भी बन गया है।

uttar pradesh,weird news,ramzan,height,weird news

रमजान अब बिना किसी के सहारे के कोई काम नहीं कर सकता है। रमजान ने बताया कि सरकार से किसी भी तरीके से उसे आर्थिक सहायता नहीं मिलती है। पूरा खर्च माता-पिता उठाते है। परिवार किसानी करता है और उसी से घर का खर्च चलता है। रमजान के पिता सिराज अली ने बताया कि हमारे बेटे को सरकार से मदद मिलनी चाहिए। उसके लिए खाने व रहने की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जानी चाहिए।

ये भी पढ़े :

# स्टाइलिश रेड आउटफिट में बला की खूबसूरत नजर आ रहीं मौनी रॉय, फोटोज पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे फैंस

# पूल किनारे रानी चटर्जी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

# पिंजरे में कैद होकर फातिमा ने खिंचवाई ये बेहद बोल्ड तस्वीरें, दिखा एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज

# जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने कराया Bold Photoshoot, फैंस और सेलेब्रिटीज हुए फिदा, की दिल खोलकर तारीफ

# Wanted गर्ल Ayesha Takia को पहचानना हुआ मुश्किल, Video देख फैंस बोले ‘इसने तो अपना चेहरा ही बिगाड़ लिया’

# लड़खड़ा कर जमीन पर गिरे अक्षय कुमार, घुटने पर लगी चोट; देखें वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com